{"_id":"69a425740c5b5c420905c273","slug":"bihar-news-a-cyber-fraud-racket-limited-to-the-pradhanmantri-kisan-samman-nidhi-yojana-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4005307-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पीएम किसान में साइबर खेल, फर्जी खातों से उड़ाई रकम, 6.33 लाख के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पीएम किसान में साइबर खेल, फर्जी खातों से उड़ाई रकम, 6.33 लाख के साथ दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर में साइबर थाना पुलिस ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों से अवैध निकासी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरोह केवाईसी लंबित किसानों को निशाना बनाकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक खाते खोलता था और योजना की राशि निकाल लेता था।
छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर में साइबर थाना पुलिस ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते से अवैध निकासी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। पूरे मामले की जानकारी भागलपुर पुलिस के सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।
फर्जी खाते खोलकर निकाली जा रही थी राशि
सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह तकनीकी माध्यम से किसानों का डाटा जुटाता था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक खाते खोले जाते थे और लाभुकों की योजना की राशि अवैध रूप से निकाल ली जाती थी। 27 फरवरी को पीड़ित चंदन कुमार साह ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खाते से गलत तरीके से पैसे की निकासी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर थाना कांड संख्या 20/2026 दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की।
केवाईसी लंबित किसानों को बनाया जा रहा था निशाना
जांच के दौरान पता चला कि गिरोह खासकर उन किसानों को निशाना बना रहा था, जिनका केवाईसी लंबित था। उनके नाम पर फर्जी खाते संचालित कर पीएम किसान योजना की राशि हड़पी जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसालिगंज इलाके में छापेमारी की। इस दौरान अमर कुमार तांती और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में 6 लाख 33 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक बायोमेट्रिक मशीन, एक मोबाइल प्रिंटर, 10 एटीएम कार्ड, 12 बैंक पासबुक, दो आधार कार्ड समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर किसानों को ठगी का शिकार बना रहा था। मामले में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
किसानों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने किसानों से अपील की है कि वे केवाईसी या बैंक से जुड़ी किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश से सावधान रहें। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Trending Videos