{"_id":"69f83e09f464d1145805d447","slug":"bihar-news-after-the-damage-to-vikramshila-setu-boats-remain-the-only-support-boatmen-are-charging-arbitrary-fares-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4240624-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, नाव बनी एकमात्र सहारा; यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, नाव बनी एकमात्र सहारा; यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-नवगछिया संपर्क बाधित हो गया है। नाव ही एकमात्र सहारा बचा है, जहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। आम लोग, खासकर छात्र और दैनिक यात्री, भारी परेशानी झेल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
यात्रियों से नाविक वसूल रहे मनमाना किराया
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर को नवगछिया से जोड़ने वाला अहम विक्रमशिला सेतु आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। देर रात पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में गिरने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया है। इस घटना के बाद लोगों के सामने आवागमन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
नाव एकमात्र विकल्प बची
फिलहाल भागलपुर से नवगछिया और कोसी-सीमांचल क्षेत्र तक पहुंचने का एकमात्र विकल्प नाव रह गया है। लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर नाव से सफर कर रहे हैं। पहले जो दूरी करीब 10 मिनट में तय हो जाती थी, अब उसे पार करने में घंटों लग रहे हैं। स्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ नाविक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जहां पहले प्रति व्यक्ति करीब 10 रुपये लिए जाते थे, वहीं अब 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
आवागमन करने वाले लोग हुए प्रभावित
सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों, खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हो रही है। इसके अलावा रोजगार के लिए भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन करने वाले लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को किराया तय कर सख्ती से लागू करना चाहिए, ताकि मनमानी पर रोक लग सके। वहीं, भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे ओवरलोडेड नावों में सफर करने से बचें और सुरक्षा का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें- Vikramshila Setu: ट्रेन ट्रैक नहीं था विक्रमशिला सेतु पर, मगर गिरने से रेलवे भी प्रभावित; कहां-कैसा असर पड़ेगा
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर विचार किया जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन