{"_id":"69be75edf3342978620cba19","slug":"bihar-news-bhagalpur-vikramshila-setu-update-status-bihar-bridge-collapse-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4074548-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramshila Setu : भागलपुर का विक्रमशिला सेतु गिरने वाला है? अफसर बोले- उस दीवार को तो पहले ही गिराना चाहिए था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramshila Setu : भागलपुर का विक्रमशिला सेतु गिरने वाला है? अफसर बोले- उस दीवार को तो पहले ही गिराना चाहिए था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के नीचे फॉल्स दीवार गिरने की खबर के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीओ विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि पुल के मुख्य ढांचे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है और सेतु पूरी तरह सुरक्षित है।
निरीक्षण के बाद प्रशासन ने अफवाहों को किया खारिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के नीचे एक फॉल्स दीवार के नदी में गिरने की खबर के बाद प्रशासन और तकनीकी टीम सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के साथ मौके पर पहुंचकर सेतु का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सेतु पूरी तरह सुरक्षित पाया गया
निरीक्षण के बाद एसडीओ विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि विक्रमशिला सेतु के मुख्य स्ट्रक्चर में किसी प्रकार की कोई क्षति या डिफेक्ट नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी तरह का खतरा नहीं है। एसडीओ ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पानी के दबाव को कम करने के लिए अस्थायी रूप से फॉल्स दीवार बनाई जाती है, जो पुल का स्थायी हिस्सा नहीं होती।
ये भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, मारपीट में कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद इन अस्थायी दीवारों को तोड़कर हटा दिया जाना था, लेकिन किसी कारणवश कुछ दीवारें उस समय नहीं हटाई जा सकीं। उन्हीं में से एक दीवार अब टूटकर नदी में गिर गई है। प्रशासन के अनुसार, अब खराब हो चुकी दीवार को जल्द ही पूरी तरह तोड़कर हटा दिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
पाया संख्या 19 को नुकसान की खबर गलत
एसडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले दो दिनों से कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर यह खबर चलाई जा रही थी कि विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 19 को नुकसान पहुंचा है, जो पूरी तरह भ्रामक और गलत है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।