सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Cafe owner shot and injured in Bhagalpur condition critical

Bihar News: भागलपुर में कैफे संचालक को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र में बीती रात एक कैफे संचालक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले इलाके की बिजली काटी और फिर कैफे में बैठे 27 वर्षीय उत्तम कुमार को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Cafe owner shot and injured in Bhagalpur condition critical
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर में बीती रात कैफे संचालक को बदमाशों ने सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह वारदात सजौर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ रतनगंज की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने इलाके की बिजली बंद कर दी, इसके बाद एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं। घायल की पहचान अशोक कुमार सिंह के 27 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने कैफे में लैपटॉप पर काम कर रहा था। गोलियों की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि उत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Trending Videos


युवक की हालत नाजुक
आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई। बताया जाता है कि परिजन पहले उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में लेकर गए, जहां इमरजेंसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे जीरो माइल स्थित श्री राम इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने फिर बाहर ले जाकर इलाज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर इलाज के लिए भेजा गया पटना
इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल उत्तम कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल के पिता अशोक सिंह ने बताया कि उनका बेटा दुकान पर काम कर रहा था, जबकि वे दूसरे कमरे में सो रहे थे। उन्होंने कहा कि पटाखे जैसी आवाज आई, जिसे पहले उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। जब बेटे की चीख सुनाई दी तो वे मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पाया, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

ये भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, युवक ने अपनाने से किया इनकार

परिवार की किसी से नहीं है दुश्मनी
उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें उत्तम छोटा है और घर पर ही कैफे चलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और यह हमला क्यों किया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं, सजौर थाना क्षेत्र से जुड़े सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे गोतियारी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, थानाध्यक्ष ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed