{"_id":"69f0afacd82f213cd20cfde8","slug":"bhagalpur-news-executive-officer-murdered-gunfire-erupts-during-tender-dispute-high-tension-prevails-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; टेंडर विवाद के दौरान गोलीबारी, भारी तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bihar News: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; टेंडर विवाद के दौरान गोलीबारी, भारी तनाव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhagalpur News: बिहार में अपराधियों के तांडव की एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है। बिहार सरकार के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या हो गई है। टेंडर विवाद में अंधाधुंध फायरिंग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। इस हमले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।
Trending Videos
कार्यालय में घुसकर शुरू की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अचानक सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद को गोली लग गई। गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नगर सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय सभी लोग नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठे हुए थे और माहौल सामान्य था। तभी अचानक 3 से 4 अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो गोलियां चलीं, उसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
पढ़ें- Crime: राजेंद्र सेतु के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप; हत्या, आत्महत्या या हादसे के हर बिंदु से जांच शुरू
जान बचाने के लिए भागते रहे लोग
गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शी अजीत कुमार ने बताया कि जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि अधिकारी जमीन पर गिरे हुए थे और उनकी हालत बेहद गंभीर थी। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति देखकर लग रहा था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल सभापति का हाल जाना और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। हमलावरों की पहचान, घटना के कारण और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
