सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   man shot dead in bhagalpur Bihar He was traveling with friend when miscreants riddled him

Bihar: बिहार में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त के साथ जा रहा था, बदमाशों ने रोक कर मारी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में त्रिमोहन चौक के पास देर रात बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय ऋषभ झा को गोली मार दी। दोस्त के साथ बाइक से जा रहे ऋषभ को पेट में गोली लगी, जिसके बाद इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

man shot dead in bhagalpur Bihar He was traveling with friend when miscreants riddled him
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र के त्रिमोहन चौक के पास का है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos

शेरमारी बाजार का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषभ झा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमोहन चौक के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ के पेट में लगी गोली
हालांकि सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली ऋषभ के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से
घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घायल ऋषभ को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


ये भी पढ़ें: पिता ने ही तोड़ी थी रिश्तों की मर्यादा, नाबालिग बेटियों का शोषण करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed