सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   News Bihar--head butted corpse case in Ghogha, hotel owner killed the employee

Bihar News: हत्या कर शव के टुकड़े किए, सिर को छिपाया; जानें कैसे पुलिस ने किया मामले का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में दियारा क्षेत्र से सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर के रूप में हुई, जो महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था।

News Bihar--head butted corpse case  in Ghogha, hotel owner killed the employee
घोघा सिरकटी लाश कांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में 6 मार्च की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। दियारा क्षेत्र में लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा, जो सिर से कटकर कई टुकड़ों में बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी और कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।
Trending Videos


विशेष टीम ने किए तीन आरोपियों को गिरफ्तार

विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो दबिया, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

हत्या की वजह नौकरी विवाद

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर के रूप में हुई है। नाजिर महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था। किसी विवाद के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था, लेकिन वह दोबारा काम करने के लिए होटल गया। इसी बात को लेकर होटल मालिक महेंद्र मंडल और उसके बेटे व साथियों के बीच विवाद हुआ। पुलिस का आरोप है कि महेंद्र मंडल ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर नाजिर की होटल में हत्या कर दी।

शव के टुकड़े कर दियारा पोखर में छिपाया

हत्या के बाद आरोपी शव को मोटरसाइकिल से दियारा क्षेत्र के एक पोखर के पास ले गए और कई टुकड़ों में काट दिया। आरोपियों ने शव का सिर पोखर में छिपा दिया ताकि पहचान न हो सके। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे की जानकारी भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना ने इलाके में भय और सनसनी फैला दी है, और पुलिस अब तक के सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed