सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   service road accident in Sultanganj E- rickshaw driver killed after collision with ambulance

Bihar:गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर,एम्बुलेंस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाएं घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक 65 वर्षीय मनोज कुमार तांती की मौके पर ही मौत हो गई।

service road accident in Sultanganj E- rickshaw driver killed after collision with ambulance
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जा गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज कुमार तांती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos


श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए ले जा रहे थे

घटना के संबंध में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मनोज कुमार तांती अपने ई-रिक्शा पर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से दो महिला श्रद्धालुओं को बैठाकर अजगैवीनाथ गंगा घाट गंगा स्नान के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मारी टक्कर

इसी दौरान स्टेशन रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक एम्बुलेंस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ई-रिक्शा चालक मनोज कुमार तांती को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों महिला श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है। हालांकि हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed