पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar-administrative-service-officers-transfer-list

Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Wed, 01 Jul 2026 06:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत 36 अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें सीवान के नए डीडीसी और कई विभागों के संयुक्त सचिव शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar-administrative-service-officers-transfer-list
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सचिवालय से जिलों तक नई नियुक्तियों की लहर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई 2026 को अधिसूचना संख्या 11687 जारी कर 36 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। अमिताभ सिंह को सीवान का नया उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग और गिरधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है, जिन्हें शिवहर का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
विज्ञापन


भवन निर्माण विभाग में उप सचिव बनीं मृदुला कुमारी

महिला अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन पर फोकस इस सूची में महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। मृदुला कुमारी को भवन निर्माण विभाग में उप सचिव और राखी कुमारी को किशनगंज का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिला से मारपीट के आरोप में डायल-112 के एएसआई लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में फिरोज अख्तर को कटिहार का अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) और रवि रंजन कुमार गुप्ता को पटना का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। भागलपुर और बेगूसराय जैसे जिलों में भी लोक शिकायत निवारण अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यहां देखें लिस्ट





खबर अपडेट हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed