पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar legislative council oath ceremony bihar vidhan parishad oath pawan singh nishant kumar

Bihar News : पवन सिंह आज से 'माननीय' कहलाएंगे, विधान परिषद् में आज निशांत समेत 10 का शपथ ग्रहण

Wed, 01 Jul 2026 06:52 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 01 Jul 2026 06:52 AM IST
सार

Bihar Vidhan Parishad Oath : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत आठ लोग आज से औपचारिक तौर पर नए-नए 'माननीय' कहलाएंगे। बुधवार को विधान परिषद् में 10 नेता सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
bihar legislative council oath ceremony bihar vidhan parishad oath pawan singh nishant kumar
नामांकन कर बाहर निकलते एनडीए के उम्मीदवार सीएम के साथ। इनके अलावा राजद के भी निर्विरोध जीते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद् के रास्ते पहले से 'माननीय' रहे राष्ट्रीय जनता दल के सुनील कुमार सिंह या भारतीय जनता पार्टी के संजय मयूख के लिए यह अनुभव नया नहीं है, लेकिन बाकी आठ के लिए यह पहला और बड़ा मौका है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे निशांत कुमार का भी नाम है और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का भी। आज पुराने दो समेत नए आठ चेहरे बिहार विधान परिषद् की सदस्यता के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। यह सभी पिछले महीने हुए द्विवार्षिक चुनाव और उप चुनाव में निर्विरोध जीतकर विधान परिषद् पहुंचे हैं। शाम चार बजे इनका शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन


पवन सिंह इस बार समय पर आएंगे? ताकीद की गई
वैसे तो सभी नव-निर्वाचित नेताओं को समय पर आने की ताकीद की गई है, लेकिन भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में तय वक्त से पहले आने के लिए खास तौर पर कहा गया है। वजह यह है कि वह बिहार विधान परिषद् में नामांकन के समय देर से आए थे। उनके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पिछली बार विधान परिषद् के सदस्य थे। इस बार वह विधानसभा के सदस्य बने थे। वह मुख्यमंत्री भी हैं और समय पर भी थे, लेकिन पवन सिंह नामांकन के समय देर से आए थे। उन्होंने देर से आने पर खेद भी जताया था, लेकिन निर्वाचन प्रमाणपत्र लेने वह खुद नहीं आ सके थे। ऐसी स्थितियों को देखते हुए उन्हें समय से पहले उपस्थित होने के लिए विशेष ताकीद की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार किस पार्टी के कौन-कौन सदस्यता शपथ लेंगे
पिछले महीने बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली की गई सीट पर उप चुनाव हुआ था। इन 10 सीटों पर पहले से दो नाम तय माने जा रहे थे- पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश। इनमें से दीपक प्रकाश के लिए अब राज्यपाल कोटे की एक सीट खाली कराए जाने की चर्चा है, क्योंकि विधान परिषद् निर्वाचन के पहले उनके लिए सीट नहीं रखी गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर को टिकट दे दिया था। जनता दल यूनाईटेड ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद के नाम का एलान किया था। इसी दरम्यान लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी का नाम भी सामने आ गया था। यह सभी सीटें निर्विरोध जीतने वाली थीं और यही हुआ। इधर, विपक्ष के पास एक सीट पर जीत की संभावना थी और राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील कुमार सिंह को ही मौका दिया। यह भी निर्विरोध जीते। आज इन सभी को सदस्यता की शपथ लेनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed