पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   samrat choudhary bihar cabinet decision after bihar vidhan parishad oath ceremony of nishant kumar pawan singh

Bihar : विधान परिषद् में शपथ ग्रहण के तुरंत बाद VIP मूवमेंट आज किधर? शाम में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक भी

Wed, 01 Jul 2026 07:12 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 07:12 AM IST
सार

Bihar Cabinet : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार के मंत्रियों के साथ विपक्ष के दिग्गजों का भी आज VIP मूवमेंट रहेगा। शाम चार बजे विधान परिषद् में शपथ ग्रहण समारोह है और उसके तुरंत बाद बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक का अपडेट इस खबर में मिलेगा।

विज्ञापन
samrat choudhary bihar cabinet decision after bihar vidhan parishad oath ceremony of nishant kumar pawan singh
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में आज दोपहर बाद से वीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे बिहार कैबिनेट की बैठक है। उसके पहले राज्य विधान परिषद् में निर्विरोध निर्वाचित 10 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह है। चार बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद् के सभी सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत 50 से अधिक दिग्गजों की आवाजाही रहेगी। विधान परिषद् के कार्यक्रम के बाद मंत्रिपरिषद् के सदस्य मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में पहुंच जाएंगे। यहां कैबिनेट के अहम फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन


क्या पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर भी फैसला?
बिहार कैबिनेट में नौकरियां देने और कई प्रोजेक्ट के फंड को लेकर तो फैसला होना ही है, लेकिन 'डॉक्टर्स डे' के दिन चिकित्सकों की नजर भी यहां होने वाले फैसलों पर रहेगी। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए गए पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का तबादला कर दिया था। तबादले के निर्णय के खिलाफ डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया था कि उनके झुलसे होने की जानकारी लिए बगैर यह कार्रवाई की गई है, जबकि राज्य सरकार ने जांच में पाया कि वह मंत्री के निरीक्षण के समय अपने प्रावइेट क्लिनिक पर मरीजों को देख रहे थे और शाम के लिए भी उनका नंबर लग रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता छोड़ने से पहले डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक का एलान किया था और उनके बेटे निशांत कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री बनते ही यह बड़ी कार्रवाई की थी। ऐसे में डॉक्टरों की नजर भी कैबिनेट बैठक पर है कि कहीं एक सख्त फैसले से कड़ा संदेश न आ जाए!
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट बैठक शाम पांच बजे तय, देर होने की भी आशंका
कैबिनेट बैठक का समय शाम पांच बजे रखा गया है। उसके पहले बिहार विधान परिषद् के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण चार बजे है। समारोह में सभी 10 सदस्य समय पर रहें और एक साथ शपथ ग्रहण कर लें, तभी कैबिनेट बैठक समय पर होने की संभावना है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नामांकन के समय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी इंतजार कराया था और निर्वाचन का प्रमाणपत्र लेने खुद नहीं आए थे। ऐसे में आज उन्हें समय पर आने की ताकीद की गई है। शपथ ग्रहण के बाद बिहार कैबिनेट की इस खबर में हर जानकारी अपडेट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed