पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man-sleeping-alone-veranda-shot-dead-footprints-found-nearby

Bihar News: दालान में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jul 2026 08:54 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में 50 वर्षीय भूखन यादव की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में भोज से लौटने के बाद अपने दालान में सोने गए थे, जहां अपराधियों ने उनके सिर पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Man-sleeping-alone-veranda-shot-dead-footprints-found-nearby
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भूखन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार भूखन यादव गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे भोज से लौटने के बाद वह अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित दालान में सोने चले गए। बताया गया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से दालान में ही सोते थे, जबकि उनका परिवार घर में रहता था। वह केवल खाना खाने के लिए घर जाते थे।

विज्ञापन


सिर में मारी दो गोलियां

अपराधियों ने सो रहे भूखन यादव पर हमला कर दिया। उनके सिर पर दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली कान को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली कनपटी में लगी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस अवस्था में वह सोए थे, उसी अवस्था में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार मृतक के मोबाइल पर रात करीब 12 बजे एक कॉल आया था। उन्होंने फोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद यह वारदात रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किसी समय हुई। पुलिस इस कॉल की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुबह पत्नी ने देखा शव

सुबह करीब 5 बजे भूखन यादव की पत्नी दालान पहुंची तो उन्होंने पति को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद वह रोने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मिले पैरों और घोड़े के निशान

स्थानीय लोगों ने बताया कि दालान के आसपास खेत में घोड़े और लोगों के पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं

खेती-बाड़ी करते थे भूखन यादव

परिजनों के अनुसार भूखन यादव खेती-बाड़ी करते थे और गाय-भैंस भी पालते थे। उनका वर्तमान में किसी से कोई विवाद नहीं था। हालांकि करीब 30 वर्ष पहले गोतिया पक्ष के साथ उनका विवाद हुआ था, लेकिन उसके बाद किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में मृतक के सिर में एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed