पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BIPARD receives ISO certification CM Chaudhary says the training system for good governance

Bihar: बिपार्ड को मिला ISO प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री चौधरी बोले- सुशासन के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था होगी और मजबूत

Mon, 06 Jul 2026 07:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Jul 2026 07:09 PM IST
सार

बिपार्ड, पटना को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण बताया। उन्होंने बिपार्ड, पटना और गया में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bihar: BIPARD receives ISO certification CM Chaudhary says the training system for good governance
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), पटना को सोमवार को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह बिहार में मिलने वाला तीसरा ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र है। इससे पहले बिपार्ड, गया और सामान्य प्रशासन विभाग को यह प्रमाणपत्र मिल चुका है।

विज्ञापन

लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ISO प्रमाणीकरण संस्था के प्रतिनिधि तरुण स्वरूप ने बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर को यह प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बिपार्ड को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलने पर संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र संस्थान की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमाण है। इससे यह भी साबित होता है कि बिहार की संस्थाएं अब विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिपार्ड राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान में पूरे साल नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलते हैं और 365 दिनों तक प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है। बेहतर प्रशिक्षण से प्रशासनिक दक्षता बढ़ती है और सुशासन को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को सुशासन, गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर लोक सेवा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिपार्ड, पटना और गया में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाई जाए। उन्होंने आधुनिक तकनीक, नई प्रबंधन पद्धतियों और प्रशासनिक नवाचारों को प्रशिक्षण का हिस्सा बनाने के निर्देश भी दिए।

पढ़ें: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण अवसंरचना, संसाधनों, मानवबल और पाठ्यक्रमों को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी तरीके से काम किया जाए, ताकि दोनों संस्थान राज्य में क्षमता निर्माण और सुशासन के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित हो सकें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और ISO प्रमाणीकरण संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed