Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी; आज कहां-कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: बिहार में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दिलाई है। आज भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। आइये जानते हैं कहां-कैसा रहेगा मौसम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मौसम ने करवट ली है। पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई। सोमवार सुबह पटना में धूप नहीं निकली है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अरवल, बेगूसराय, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सुपौल और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात के आसार हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम मानसून की सक्रियता के कारण हुआ है। 12 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान में पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। छह से सात जुलाई को राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वी और कुछ मध्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन 13 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, पटना, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और पटना जिले में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है।
Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न रुकें। बिजली चमकने के समय सुरक्षित भवन में शरण लें। तेज हवा की संभावना को देखते हुए ढीले सामान को सुरक्षित रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।