पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Speeding Truck Crushes Young Woman to Death on NH-57 Angry Villagers Block Highway

Bihar: एनएच-57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 06 Jul 2026 12:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 12:38 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एनएच-57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने 20 वर्षीय अंशु कुमारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जाम हटवाकर ट्रक जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar Speeding Truck Crushes Young Woman to Death on NH-57 Angry Villagers Block Highway
सड़क हादसे में युवती की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की जान चली गई। गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-57 (एनएच-57) पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही युवती को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-57 जाम कर मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी केसो गांव निवासी सरवन सहनी की 20 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रही थी युवती
जानकारी के अनुसार, अंशु कुमारी सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग
घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-57 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस


पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम
सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया।

चालक की तलाश जारी
गायघाट थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed