पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Youth Preparing for Police Recruitment Collapses and Dies During Physical Test

Bihar: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ के दौरान मौत, तीन राउंड पूरे करने के बाद मैदान में गिरा

Mon, 06 Jul 2026 12:19 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

गोपालगंज में बिहार पुलिस भर्ती की शारीरिक तैयारी कर रहे 23 वर्षीय रंजीत कुमार की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Bihar Youth Preparing for Police Recruitment Collapses and Dies During Physical Test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी युवकों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बसडीला नवका टोला निवासी रंजीत कुमार (23) के रूप में हुई है। वह जयप्रकाश सिंह कुशवाहा के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, रंजीत का सपना बिहार पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करने का था। इसी उद्देश्य से वह पिछले काफी समय से लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता की भी तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


तीन राउंड पूरे करने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह रंजीत अपने दोस्तों के साथ तेलंगही मैदान के पास दौड़ का अभ्यास करने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने मैदान के तीन राउंड पूरे किए थे। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद साथियों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक या अचानक कार्डियक अरेस्ट का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: नाच-गाने की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, अचानक रेड लाइट एरिया में पहुंच गई पुलिस; मची अफरा-तफरी


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में पसरा मातम
रंजीत की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव बसडीला नवका टोला पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे ने सुबह पुलिस की वर्दी पहनने का सपना लेकर अभ्यास के लिए घर से कदम निकाला था, उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed