सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar EOU takes major action against Registrar Amarendra Kumar in Supaul Raids at five locations cause panic

Bihar: सुपौल में रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार पर EOU का बड़ा एक्शन! 5 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार के सुपौल में तैनात रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने न्यायालय के आदेश पर सुपौल, पटना और सारण समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पैतृक घर से कोई खास बरामदगी नहीं हुई, लेकिन अन्य ठिकानों से जमीन से जुड़े दस्तावेज और नकदी मिलने की सूचना है।

Bihar EOU takes major action against Registrar Amarendra Kumar in Supaul Raids at five locations cause panic
रजिस्ट्रार के घर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सुपौल में पदस्थापित रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने न्यायालय के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की। पटना से पहुंचे EOU के डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने जवईनियां स्थित उनके पैतृक आवास पर करीब सवा दो घंटे तक गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान मढ़ौरा और गौरा थाने की पुलिस के साथ-साथ QRT की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।

Trending Videos

'पांच स्थानों पर एक साथ दबिश'
आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील कुमार ने बताया कि पटना की टीम ने सुपौल, पटना और सारण जिले के जवईनियां गांव सहित कुल पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। हालांकि पैतृक घर से किसी विशेष बरामदगी की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरेंद्र कुमार का गांव में आना-जाना काफी कम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य ठिकानों से दस्तावेज और नकदी मिलने की सूचना
वहीं, अन्य ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी मिलने की सूचना मिल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। EOU के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार बनी काल; बारात से लौटते वक्त दिखा मौत का मंजर, छपरा में आर्केस्ट्रा गाड़ी पलटी, चार की मौत

प्रशासनिक हलकों में हलचल, जांच जारी
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और आगे बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, EOU की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed