Bihar: अनंत सिंह को कोर्ट से राहत नहीं: गिरफ्तारी पर रोक नहीं, वायरल हथियार वीडियो केस में 20 मई तक बढ़ी टेंशन
Bihar: मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को सोशल मीडिया पर वायरल हथियार प्रदर्शन वीडियो मामले में अदालत से राहत नहीं मिली। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए पुलिस से केस डायरी तलब की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के मामले में दर्ज एफआईआर पर शुक्रवार को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने अनंत सिंह को किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से साफ मना कर दिया। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को भी खारिज कर दिया और पुलिस से मामले की केस डायरी तलब की है। अब इस पूरे मामले पर अगली सुनवाई 20 मई को होगी।
बचाव पक्ष का दावा- यह राजनीतिक षड्यंत्र
अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश पाठक ने अनंत सिंह का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने दलील दी कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने से साफ पता चलता है कि इसमें विधायक अनंत सिंह का कोई दोष नहीं है। वकील ने कोर्ट से कहा कि यह पूरा मामला एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दर्ज कराया गया है।वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिस अश्लील गीत और वीडियो को आधार बनाया जा रहा है, वहां घटना के समय अनंत सिंह मौजूद ही नहीं थे।बचाव पक्ष ने वीडियो में किसी भी तरह के अश्लील मुजरे की बात से इनकार करते हुए अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तुरंत रोक लगाने की गुहार लगाई।
अभियोजन पक्ष की दलील हथियार और वीडियो की होगी एफएसएल जांच
दूसरी तरफ, अभियोजन पक्ष की ओर से जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर आयोजित एक जनेऊ कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों और गायक गुंजन सिंह के साथ शामिल हुए थे।पुलिस के मुताबिक, 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सरेआम हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा था। वीडियो में दिख रहे हथियार प्रतिबंधित श्रेणी के होने की आशंका जताई गई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अभियोजन ने कोर्ट को सूचित किया कि वीडियो और उसमें दिख रहे हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए इसे 'फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी' जांच के लिए भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: फेसबुक वाली दोस्ती ने उजाड़ दी जमा-पूंजी! ‘पल्लवी’ की मीठी बातों में फंसा युवक, 10.67 लाख लेकर हुई फरार
कोर्ट ने कहा- केस डायरी आने का करें इंतजार
दोनों पक्षों की लंबी बहस और दलीलों को सुनने के बाद, विशेष अदालत ने फिलहाल अनंत सिंह और गुंजन सिंह को किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस केस डायरी आने का इंतजार करना होगा।गौरतलब है कि इस पूरे विवाद को लेकर मीरगंज थाने में पूर्व विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब सभी की नजरें 20 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां पुलिस की केस डायरी कोर्ट के सामने पेश की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.