सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Govt Pushes Solar Expansion for 10 Lakh Kutir Jyoti Consumers PM Surya Ghar Yojana Green Energy, Solar

Bihar: अब ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रही सरकार, 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर सोलर पैनल लगाने का निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Green Energy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रेरित करने तथा सोलर संयंत्रों के रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Bihar Govt Pushes Solar Expansion for 10 Lakh Kutir Jyoti Consumers PM Surya Ghar Yojana Green Energy, Solar
ऊर्जा विभाग के विभाग के मंत्री और अधिकरियों के साथ बैठक करते सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प में आयोजित ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को तेजी से लागू करने, 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र लगाने और कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा। जहां भी सोलर पैनल लगाये गये हैं, उसे मेंटेन रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें। सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े।

Trending Videos


सोलर प्लेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक घरों को शामिल किया जाए। साथ ही कुटीर ज्योति योजना के तहत 10 लाख उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र लगाने के लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE: अब यह विषय भी सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल; आठवीं अनुसूची में शामिल होने के 20 साल बाद मैथिली को सम्मान
विज्ञापन


'नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए'
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका समूहों की महिलाओं को सोलर संयंत्र लगाने हेतु प्रेरित करने और सौर ऊर्जा के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां सोलर पैनल लगाए गए हैं, वहां नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को प्राथमिकता देने और अधिक से अधिक फीडरों को इस योजना में शामिल करने का निर्देश दिया। ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, बीपीएल उपभोक्ताओं के सोलराइजेशन प्लान, जीविका दीदियों के लिए प्रोत्साहन योजना और पीएम कुसुम योजना की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed