फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dangerous animal seen in the field in Motihari; Cheetah, tiger, forest cat, forest department team

Bihar News : खेत में काम रहे थे लोग, अचानक दिख गया यह खतरनाक जानवर; फौरन घर में छिप गए लोग

Wed, 09 Aug 2023 08:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Aug 2023 08:34 AM IST
सार

Motihari News : इस जानवर को देखते ही लोग डर गए, खेत में बकरी चरा रहे बच्चे इसे देख कर भागने लगे। सभी अपनी बकरी को लेकर गांव की ओर भाग गए। घरों में छिप गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Dangerous animal seen in the field in Motihari; Cheetah, tiger, forest cat, forest department team
खेत में देखा गया चीता जैसा दिखने वाला जानवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक जंगली जानवर को देख लोग भयभीत हो गए हैं। लोग इसके नाम को लेकर अलग-अलग बातें कह रहे। कोई इसे बाघ कह रहा तो कोई चीता। वहीं अधिकारी इसे वन बिलाई कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियारिया सरेह में अशोक सिंह के खेत के पास ईंख की फसल में मंगलवार की शाम चीता जैसा जानवर देखा गया। इससे लोग काफी डर गए। खेत और उसके आसपास के लोग वहां से भाग गए। 

विज्ञापन


तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग डर गए, खेत में बकरी चरा रहे बच्चे इसे देख कर भागने लगे। सभी अपनी बकरी को लेकर गांव की ओर भाग गए। घरों में छिप गए। चीता जैसा दिखने वाले इस जानवर की सूचना मिलने के बाद गांव के राजेश सिंह ने उसकी तस्वीर अपने मोबाइल से लिया। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह खुद से शिकार नहीं कर सकता है
इधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में डीएफओ से बात डरने के जरिए नहीं है यह बन बिलाई है। यह बड़े लोगों या जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ आरके शर्मा ने बताया की वन बिलाई है, इससे डरने की जरूरत नहीं हैं। इस जानवर से बड़े लोगो को खतरा नहीं है। बकरी के बच्चा और छोटे बच्चे को इससे सावधान रहने की जरूरत है। बाकी लोगों को डरने की जरूरत नहीं हैं। यह खुद से शिकार नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed