सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nishant Kumar's Sadbhav Yatra from today, conversation with JDU workers in Bettiah time table

Bihar News: निशांत कुमार ने बताया- क्या है 'सद्भाव यात्रा' का उद्देश्य?; 'निश्चय रथ' से चंपारण रवाना हुए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 03 May 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Nishant Kumar: जिस तरह से नीतीश कुमार निश्चय यात्रा पर निकले थे, उसी तरह से निशांत भी अपनी सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। जिस रथ से निशांत सभी जिलों का दौरा करेंगे, उसका नाम ‘निश्चय रथ’ दिया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

Bihar News: Nishant Kumar's Sadbhav Yatra from today, conversation with JDU workers in Bettiah time table
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड के नेता निशांत कुमार आज से अपनी सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। अपने पिता नीतीश कुमार की तरह से ही वह चंपारण की धरती से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर निशांत कुमार पहले पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां से निश्चय रथ पर सवार होकर पश्चिम चंपारण के लिए रवाना हो गए। निशांत कुमार ने कहा कि यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है। महात्मा गांधी ने भी अपना पहला सत्याग्रह चंपारण की धरती से शुरू किया था। मेरे पिता ने भी कई यात्राएं की हैं। इस यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, हमारे कार्यकर्ता भाइयों से मिलना, उनके विचारों को सुनना और उनसे संवाद करना है। मैं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान का प्रयास करूंगा।

Trending Videos


इधर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार की ऐतिहासिक 'सद्भाव यात्रा' को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है एवं उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं प्रदेश की आम जनता में भी इस यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
'बिहार की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात करेगी'
उमेश कुशवाहा ने कहा कि बापू की कर्मभूमि से आरंभ होने वाली यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात करेगी। इस दौरान श्री निशांत जिला से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, जिससे संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा का सकारात्मक प्रभाव आने वाले कई दशकों तक बिहार की राजनीति में परिलक्षित होगा। निशांत ने संकल्प लिया है कि वह नीतीश कुमार द्वारा स्थापित 'न्याय के साथ विकास' की नीति को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे तथा उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Bihar: उपमुख्यमंत्री बोले- विपक्ष डर का माहौल बना रहा है, 'ट्रिपल सी' के प्रति NDA सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

Bihar News: Nishant Kumar's Sadbhav Yatra from today, conversation with JDU workers in Bettiah time table
जदयू का रथ। - फोटो : अमर उजाला

एक नई उम्मीद के रूप में उभरे हैं निशांत
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार की करोड़ों जनता आशा और विश्वास के साथ निशांत की ओर देख रही है। वे जनता के बीच एक नई उम्मीद के रूप में उभरे हैं। उनकी सादगी, सहजता, शालीनता एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता ने उन्हें अल्प समय में ही जनमानस के बीच विशेष पहचान दिलाई है।

रथ पर नीतीश कुमार के कामों का जिक्र किया गया
बता दें कि इस रथ पर लिखे संदेशों के जरिए नीतीश कुमार के कार्यकाल को प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है। भले ही वर्तमान में वे मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन इस यात्रा के माध्यम से उनके विकास कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। रथ पर ‘रोजगार मतलब नीतीश सरकार’ और ‘धन्यवाद नीतीश कुमार’ जैसे नारे भी अंकित हैं।

जानिए निशांत कुमार की आज यात्रा का टाइम टेबल

  • 11:15 बजे पूर्वाह्न - पटना से प्रस्थान
  • 11:30 बजे पूर्वाह्न - बख्तियारपुर (चकिया चौक के समीप) – स्वागत
  • 12:15 बजे अपराह्न - जिला जनता दल (यू) कार्यालय, चेरौली रेलवे गेट – स्वागत
  • 12:45 बजे अपराह्न - गोपाल पेट्रोल पंप के समीप
  • 01:15 बजे अपराह्न - मंगरौरा चौक के समीप – स्वागत
  • 02:45 बजे अपराह्न - कन्हौली पोखर (मिथिलेश बाबू के परिसर) – माल्यार्पण व स्वागत
  • 03:45 बजे अपराह्न - बख्तियारपुर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता के यहाँ – स्वागत
  • 04:00 बजे अपराह्न - अंचल थाना समिति (शिवजी एवं विनोद चौधरी के नेतृत्व में) – स्वागत
  • 04:30 बजे अपराह्न - नीतीश स्टेडियम आगमन, बैठक व संवाद
  • 04:50 बजे अपराह्न - चेतना चौक आगमन – स्वागत
  • 05:15 बजे अपराह्न - गांधी नगर चौक आगमन व माल्यार्पण
  • 05:30 बजे अपराह्न - थाना अनुमंडल कार्यालय के समीप – आगमन व माल्यार्पण
  • 05:50 बजे अपराह्न - एसएसबी कैंप के समीप, बाढ़ नियंत्रण कार्यालय – स्वागत
  • 06:15 बजे अपराह्न - बाढ़-02 प्रखंड के ग्राम सैदपुर में जनसंपर्क व मुलाकात
  • 06:50 बजे अपराह्न - वाल्मीकिनगर स्थित बाबा कालेश्वर स्थान मंदिर – दर्शन
  • 07:15 बजे अपराह्न - गंडक बैराज आगमन व स्थल अवलोकन
  • 07:45 बजे अपराह्न - कन्वेंशन सेंटर, वाल्मीकिनगर आगमन
  • 08:15 बजे अपराह्न - कन्वेंशन सेंटर, वाल्मीकिनगर में प्रमुख साथियों के साथ बैठक व रात्रि विश्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed