सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Petrol-Diesel Prices Hiked Again New rates of Sudha milk come into effect from today

Bihar: पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़े, पटना में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल; सुधा दूध आज से इतने में मिलेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 May 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रो उत्पादों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। पटना में पेट्रोल का रेट  2.61 रुपये तक बढ़ाया गया है। बढ़े हुए दाम ने फिर से मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस कारण दूध के दाम भी महंगे हो गए हैं। 
 

Bihar News Petrol-Diesel Prices Hiked Again New rates of Sudha milk come into effect from today
पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा
विज्ञापन

विस्तार

पिछले 12 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। देशभर में  सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है। अब राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे, 19 मई को पेट्रोल-डीजल में 90 पैसे और 15 मई को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। 

Trending Videos


आखिर क्यों लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यही वजह है कि 12 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब पांच रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: 30 दिन में 16000 जमीन मामलों के निपटारे की चुनौती, सबसे ज्यादा कहां से शिकायत? मंत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन


बिहार में आज से सुधा दूध के दाम भी बढ़ गए हैं
इधर, लगातार पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण बिहार में आज से दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने भी दूध की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। सुधा ब्रांड के दूध और उससे बने उत्पादों की कीमतों में दो से तीन रुपए तक की बढ़ा दी है। आज यह सुधा दूध की यह नई दरें पूरे बिहार में लागू हो गया है। प्रबंधन के मुताबिक, इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण शामिल हैं। हाल के दिनों में पशुपालकों से खरीदे जाने वाले कच्चे दूध की लागत में दो रुपये से लेकर 3.13 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। इसके अलावा सुधा के पनीर, पेड़े, मक्खन, गुलाबजामुन और रसगुल्ले की कीमतों में भी वृद्धि कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed