सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: What gifts will CM Samrat Choudhary announce today, meet cricketer Akash Deep.

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कहां-क्या सौगात देंगे, किस क्रिकेटर से करेंगे मुलाकात? जानिए सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jun 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैमूर और सीवान के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वह सहयोग शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। इतना ही नहीं वह दिग्गज क्रिकेटर के घर भी जाएंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला

Bihar News: What gifts will CM Samrat Choudhary announce today,  meet cricketer Akash Deep.
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार के जिलों का दौरा जारी है। सोमवार को वह भोजपुर और गया गए थे। आज वह तीन जिले कैमूर, रोहतास और सीवान जिले का दौरान करेंगे। यहां के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इतना ही नहीं वह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और बिहार के लाल आकाशदीप से मुलाकात करने उनके घर भी जाएंगी। सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।


मुख्यमंत्री सबसे पहले कैमूर जाएंगे। यहां मां मुंडेश्वरी धाम में पूजा अर्चना करेंगे और 'सहयोग शिविर' में भी शामिल होंगे। इसके बाद कैमूर वासियों को196.05 करोड़ रुपये की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोहतास जिले के बड्डी गांव स्थित भारतीय टेस्ट क्रिकेटर आकाशदीप से मुलाकात करेंगे। आकाशदीप की शादी 24 जून को होने वाली है। इसके बाद वह सीवान जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। तीनों जिलों के डीएम और एसपी सारी व्यवस्थाओं को देख रही है। सुरक्षा को लेकर सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने केस डायरी मांगी; रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग की

विज्ञापन

Bihar News: What gifts will CM Samrat Choudhary announce today,  meet cricketer Akash Deep.
मंत्री मंगल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने क्या कहा?
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सिवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के पपौर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर सीएम द्वारा सिवान के विकास के लिए कुल 415.18 करोड़ रुपये की 44 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जा रहा है। इसमें 178.38 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास और 236.80 करोड़ की 26 योजनाओं का शुभारंभ शामिल है। यह दिन सिवान के लिए स्वर्णिम पल है। यह पहल पीएम नरेंद्र मोदी व पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास की सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 415 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण सीवान सदर की तस्वीर बदल देगा। सहयोग शिविर के माध्यम से 20 विभागों के स्टॉल लगाकर जन समस्याओं का त्वरित समाधान करने की पहल सराहनीय है। यह शिविर सबका सम्मान, जीवन आसान के संकल्प को धरातल पर उतार रहा है। सीवान के इस समग्र विकास के लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। डबल इंजन सरकार के कारण ही बिहार को विकास की ऐसी योजनाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed