{"_id":"6a30e74bbbe0f466930f150b","slug":"bihar-news-road-accident-tractor-hit-bike-rider-death-bambam-singh-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4400013-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: परीक्षा देकर लौट रहे बेटे को लेने जा रहे थे पिता, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: परीक्षा देकर लौट रहे बेटे को लेने जा रहे थे पिता, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार
जमुई में बेटे को लेने जा रहे बमबम सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जमुई-सिकंदरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
शव के पास परिजनों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जमुई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग कार्यालय के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बेटे को लेने जा रहे थे बमबम सिंह
मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी बमबम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनका पुत्र मोहित कुमार सिंह पटना से परीक्षा देकर लौट रहा था। देर रात होने के कारण उसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। पुत्र की परेशानी की जानकारी मिलने पर बमबम सिंह बाइक लेकर उसे लेने महिसौड़ी चौक के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर
बताया जा रहा है कि जैसे ही बमबम सिंह बिजली विभाग कार्यालय के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, परिजनों को सूचना मिलने के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar: रात 10 बजे प्रिंस यादव को दी गई अंतिम विदाई, भाई रोशन आनंद ने दिया कंधा; CBI जांच की उठी मांग
गांव में शोक, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
बमबम सिंह की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। मृतक के परिजनों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।