Bihar Police : वर्दी में रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय ने जारी किया अल्टीमेटम
Bihar : आज आधुनिकता के समय में रील्स बनाने का शौक हर किसी को है। यह न सिर्फ युवाओं को बल्कि बच्चे और बुजुर्गों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में वर्दी वाले भी इससे अलग नहीं रह पाए, लेकिन अब पुलिस मुख्यालय का पत्र वर्दी वालों को परेशान करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस में रील और वीडियो बनाने के बढ़ते शौक पर मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वर्दी की मर्यादा धूमिल करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मुख्यालय के आदेश को सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं
पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को राज्य पुलिस के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर एक आदेश जारी की गई थी। आदेश के अनुसार अब कोई भी पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी रील नहीं बनाएंगे। लेकिन उस आदेश के बावजूद, सोशल मीडिया सेंटर की मॉनिटरिंग में यह पाया गया कि कई पुलिसकर्मी अभी भी ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर आपत्तिजनक तरीके से रील्स और वीडियो बनाकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर रहे हैं। अब पुलिस मुख्यालय ने इस आदेश पत्र के साथ उन पुलिसकर्मियों की पूरी सूची भी संलग्न की है, जो लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऐसे कर्मियों पर यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' जैसी कहानी की किरदार बनी एक लड़की मिल गई; अमर उजाला की खबर के बाद क्या-क्या हुआ?
जानिए कौन-कौन हैं सूची में शामिल, किस पर हुई कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार पटना के साथ-साथ मुंगेर, जमुई, गया, नालंदा, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, किशनगंज और सीतामढ़ी जिलों से कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे अधिक 16 पुलिसकर्मी पटना जिले से हैं। पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को वर्दी में रील बनाने के आरोप में पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि एसआई शबाना आजमी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पहले भी विवादित रही हैं। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी रहते शबाना ने अपने प्रभार की कुर्सी पर अपने रिश्तेदार को बैठाकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने पर वह सुर्ख़ियों में आई थीं। उस वक्त एसपी ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था। अब कार्रवाई हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X