सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Starting July 1, the VB-G Ramji Act will replace MGNREGA; now offering 125 days of work.

Bihar: 1 जुलाई से मनरेगा के बदले लागू होगा वीबी-जी रामजी कानून, अब 125 दिन काम; ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 13 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह वीबी-जी रामजी कानून लागू होगा। इसमें ग्रामीण मजदूरों 125 दिन रोजगार की गारंटी, ऑनलाइन आवेदन सुविधा, समय पर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, डीबीटी भुगतान जल, कृषि व विकास कार्य प्राथमिकता मिलेगी।

Bihar: Starting July 1, the VB-G Ramji Act will replace MGNREGA; now offering 125 days of work.
मनरेगा आयुक्त अभिलाषा कुमारी - फोटो : Facbook profile
विज्ञापन

विस्तार

देशभर के ग्रामीण इलाकों में 1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह नया “विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी रामजी कानून 2025” लागू होगा। इस नई योजना के तहत गांव के मजदूरों को अब साल में 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी।

Trending Videos

मनरेगा आयुक्त अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कि अब मजदूर सिर्फ पंचायत या दफ्तर जाकर ही नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यम से भी काम के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे घर बैठे रोजगार मांगना आसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार तय समय के भीतर काम उपलब्ध कराएगी। अगर समय पर रोजगार नहीं मिला तो मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: महुआ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता, मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी

योजना के तहत मजदूरी सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे भुगतान में पारदर्शिता आएगी और देरी कम होगी। नई योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण सड़क निर्माण, खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण और जलवायु के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा और स्थायी विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने योजना में सामाजिक अंकेक्षण यानी सोशल ऑडिट को भी मजबूत बनाने की बात कही है, ताकि लोगों की भागीदारी बढ़े और काम में पारदर्शिता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed