फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Strongman MLA Anant Singh attacks Neeraj Kumar news in hindi

बिहार: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर हमला, बोले- वो घमंडी आदमी, भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए

Tue, 20 Oct 2026 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Oct 2026 03:51 PM IST
सार

बिहार के विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने का दावा किया। उन्होंने नीरज कुमार को घमंडी बताया, अस्पताल जाने पर तंज कसा और खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जनता से माफी मांगी।

 

विज्ञापन
Bihar: Strongman MLA Anant Singh attacks Neeraj Kumar news in hindi
बाहुबली विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने देश और बिहारवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नौजवानों से अपने माता-पिता की सेवा करने की अपील की। अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने की बात भी कही।

विज्ञापन

पटना में मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार घमंडी आदमी हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता और भगवान से प्रार्थना करेंगे कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए। अनंत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें फंसाया गया है। इसके लिए उन्होंने जनता से माफी भी मांगी।

विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि वह अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, बल्कि सिर्फ जांच कराने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह उनकी पुरानी आदत है। अनंत सिंह ने कहा, "बूथ पर पैसा भेजना होगा तो कहेंगे कि हार्ट अटैक हो गया। दो घंटे में फिर आ जाएंगे।"

रैली और नाम को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, "तेजस्वी साहब के नाम-काम था, हमारा नाम दे देते हैं तो पद भी जान जाता है।" उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि तैयारी बढ़िया है। जनता ही मालिक है और भगवान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, "काहे नहीं जाएंगे मिलने, बगल की ही बात है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed