फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Thieves lift the shutter of a mobile shop in Dumraon and steal goods worth lakhs

बिहार: डुमरांव में मोबाइल दुकान का शटर उठाकर लाखों की चोरी, आईफोन समेत दर्जनों महंगे फोन ले उड़े चोर

Tue, 20 Oct 2026 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Oct 2026 04:03 PM IST
सार

बक्सर के डुमरांव में चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर का शटर उठाकर आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच और चोरों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar: Thieves lift the shutter of a mobile shop in Dumraon and steal goods worth lakhs
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डुमरांव नगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सोमवार की देर रात और मंगलवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे अज्ञात चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लोहे की रॉड की मदद से दुकान का मुख्य शटर ऊपर उठाकर अंदर घुसे और आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गीता मोबाइल सेंटर के संचालकों ने सोमवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद की थी। इसके बाद देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने लोहे की रॉड से दुकान का शटर ऊपर उठाया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोर मोबाइल के डिब्बों से फोन और चार्जर निकाल ले गए, जबकि खाली डिब्बों को दुकान में ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उड़े होश
मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

सीसीटीवी समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद इलाके में चोरी को लेकर चर्चा का माहौल है। फिलहाल चोरी गए मोबाइल फोन और अन्य सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना करीब 3:30 बजे की है। पुलिस को कुछ देर पहले ही इसकी जानकारी मिली है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की वारदात और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed