Bihar Crime: दानापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट और गोलीबारी, दो जख्मी; पांच गिरफ्तार
पटना के दानापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई। घटना में दो भाई जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दानापुर रूपसपुर थाना क्षेत्र के कुसुमपुरम में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई। घटना में दो भाई जख्मी हो गए। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान करीब आधा दर्जन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
रोड़ेबाजी में दोनों भाई जख्मी
रुकनपुरा निवासी जख्मी कमलेश कुमार ने बताया कि उनके पूर्वजों की करीब 34 कट्ठा जमीन है। आरोप है कि गुरुवार दोपहर करीब 50 लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर वह अपने भाई राजेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी शुरू कर दी। रोड़ेबाजी में दोनों भाई जख्मी हो गए।
ये भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर संग्राम: बिहार में एक्सप्रेसवे चाहिए, लेकिन घर-कॉलेज उजाड़कर नहीं; जोरदार प्रदर्शन
सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। घटना में दो भाई जख्मी हुए हैं। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।