फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur abvp protest jharkhand students lathicharge jpsc jssc cbi probe hemant soren

Bihar News: झारखंड में लाठीचार्ज पर समस्तीपुर में उबाल, ABVP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला

Thu, 13 Aug 2026 12:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और  ABVP कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारी के विरोध में समस्तीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
samastipur abvp protest jharkhand students lathicharge jpsc jssc cbi probe hemant soren
समस्तीपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते एबीवीपी कार्यकर्ता फोटो: Amar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारी के विरोध में समस्तीपुर में  ABVP कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और रामनिरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं व पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन

आक्रोश मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

 ABVP के नगर सहमंत्री प्रिंस कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। हाथों में संगठन के झंडे और नारे लगाते हुए कार्यकर्ता रामनिरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन

लाठीचार्ज से नहीं, संवाद से होगा समस्या का समाधान

 ABVP के प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अपने अधिकारों की मांग करने वाले विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान संवाद के जरिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि  ABVP विद्यार्थियों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सरकार से मांगा जवाब

जिला संयोजक केशव माधव ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर बल प्रयोग के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

जिला सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक शुभम कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।

 ABVP की प्रमुख मांग, JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच हो

 ABVP समस्तीपुर ने झारखंड सरकार से विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं पर हुए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही JPSC और JSSC परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी। संगठन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की जरूरत है।  ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि बातचीत और निष्पक्ष जांच के जरिए किया जाना चाहिए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला संयोजक केशव माधव, जिला एसएफएस संयोजक शुभम कुमार, नगर सहमंत्री प्रिंस चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या, अमृत झा, राजन कुमार, सुजीत कुमार, कुंदन कुमार, राजन राम, अभिषेक कोहली, परवीन, मोनू, प्रिंस झा, प्रियांशु और मुकुंद कुमार समेत बड़ी संख्या में  ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed