सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Ats and mp Ats Raid in madhubani arrested one person in madhubani Bihar news

Bihar: मोबाइल में छिपे खुलेंगे कई राज! मधुबनी से गिरफ्तार आरोपी को ATS ले गई भोपाल; पाक कनेक्शन की जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhubani: बिहार एटीएस और मध्यप्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी पर पाकिस्तानी हैंडलरों और संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस टीम आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए भोपाल ले गई है।

Bihar Ats and mp Ats Raid in madhubani arrested one person in madhubani Bihar news
पाकिस्तानी हैंडलर्स को किया गया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार एटीएस एवं मध्यप्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में मधुबनी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। भोपाल एटीएस की टीम ने उसे इस आरोप में गिरफ्तार किया है कि वह कथित रूप से पाकिस्तानी हैंडलर के रूप में काम करता था। जांच में वह कथित तौर पर पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा होने का आरोपी पाया गया है। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के नौ टोला सरिसबपाही निवासी 56 वर्षीय इजहारुल हक है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी कारण मध्य प्रदेश एटीएस और बिहार एटीएस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे मधुबनी से गिरफ्तार किया है।

मदरसे में रहकर बच्चों को पढ़ाता था आरोपी
वह वर्तमान में मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के राघो नगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया में रह रहा था। वह बच्चों को पढ़ाई करवाता था। संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, रेडमी नोट-5 और ओप्पो कंपनी के हैंडसेट बरामद किए गए हैं। एटीएस के अनुसार मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल साक्ष्यों से खंगाले जा रहे नेटवर्क के तार
एटीएस के अनुसार, आरोपी युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें गैंग से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसके मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री और सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुका है पाकिस्तान कनेक्शन का मामला
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में मुजफ्फरपुर के मो. मुस्तफा को पकड़ा गया था। उसका पाकिस्तानी हथियार तस्कर शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन सामने आया था।

हथियार के लालच में संपर्क में आने की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुस्तफा हथियार के लालच में पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आया था। संपर्क होने के बाद हैंडलरों ने उससे मुजफ्फरपुर स्थित एसएसबी और सीआरपीएफ कैंप की तस्वीरें और वीडियो मांगे थे। मंगलवार को भी सुरक्षा एजेंसियों की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाती नजर आई। कई संदिग्ध व्यक्तियों से इसके तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जीपीएस से हो रही थी गांजे की खेप की निगरानी! औरंगाबाद पुलिस ने हाईटेक तस्करी नेटवर्क का किया खुलासा

ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल ले गई एटीएस टीम
गिरफ्तार आरोपी को सीजेएम पी.के. मेहता की अदालत में पेश किया गया। वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एटीएस की टीम उसे आगे की पूछताछ के लिए भोपाल लेकर रवाना हो गई। मामले में सुरक्षा एजेंसियां विस्तृत जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed