फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics Row Erupts Over Devesh Kumar Resignation Unaware of Patna Events Says Deepak Prakash

Bihar: देवेश कुमार के इस्तीफे पर छिड़ा घमासान, दीपक प्रकाश बोले- पटना में क्या हो रहा, इसकी जानकारी नहीं

Sat, 01 Aug 2026 07:28 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 07:28 AM IST
सार

दरभंगा दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया और आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
Bihar Politics Row Erupts Over Devesh Kumar Resignation Unaware of Patna Events Says Deepak Prakash
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री दीपक प्रकाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बेनीपुर की रमौली और अलीनगर की अधलोआम पंचायत में पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया, ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह जानकारी है कि पटना में क्या हो रहा है।' शनिवार को मंत्री दीपक प्रकाश एनडीए नेताओं से मुलाकात करेंगे और उसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं, विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पटना रवाना होंगे।
विज्ञापन


मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अधलोआम के बजाय पकड़ी पंचायत पहुंचे मंत्री
रमौली पंचायत के बाद मंत्री का कार्यक्रम अलीनगर प्रखंड की अधलोआम पंचायत में था, लेकिन पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण नहीं होने के कारण उनका कार्यक्रम बदल दिया गया। इसके बाद वह पकड़ी पंचायत पहुंचे, जहां नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार पंचायत स्तर पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण करा रही है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मंत्री ने मंच से एक बुजुर्ग ग्रामीण को बुलाकर उनके हाथों फीता कटवाकर भवन का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुप्रीम सवाल के बाद मंत्री दीपक प्रकाश के लिए MLC का इस्तीफा; देवेश कुमार की ही बलि क्यों?


इस अवसर पर मुखिया नबीजा खातून, एसडीएम मनीष कुमार झा, बीडीओ ललित मिश्रा, सीएचसी प्रभारी डॉ. विमलेश प्रकाश, बीपीआरओ दीपिका झा, पंचायत सेवक आलोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अलीनगर में मीडिया के भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के कथित इस्तीफे और उनकी जगह दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने की चर्चाओं पर सवाल पूछा। इस पर मंत्री ने कहा, 'मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मैं पूरे दिन दरभंगा के कार्यक्रमों में व्यस्त हूं। उन्होंने किस उद्देश्य से इस्तीफा दिया है, इसकी भी मुझे जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी के बिना इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।'

शनिवार को समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता
मंत्री का रात्रि विश्राम दरभंगा जिला अतिथि गृह में होगा। शनिवार को वह एनडीए नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे, आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पत्रकारों से प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद जिला समाहरणालय में विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेकर पटना रवाना होंगे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, जिला परिषद सदस्य स्वतंत्र झा, पंचायत समिति सदस्य राघव झा उर्फ मग्नू, धीरज झा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed