सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Situation tense clash between two communities during cricket match Bihar

Bihar: दो समूहों के बीच तनाव, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप; क्रिकेट के दौरान भिड़ंत, महिला से दुर्व्यवहार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के युवकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला से दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा है।  

Situation tense clash between two communities during cricket match Bihar
गांव में लोगों को समझाती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है।



गांव में कैंप कर रही छह थानों की पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सदर-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन के नेतृत्व में छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है और लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दोनों समुदायों के बीच शांति समिति के सहयोग से बैठक भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ विवाद
दरअसल, गुरुवार शाम अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


महिला से दुर्व्यवहार का आरोप
आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

छह थानों की पुलिस मौके पर तैनात
घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मब्बी, सिंहवाड़ा, कमतौल, सदर और कोतवाली थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। फिलहाल करीब छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

QRT और ब्रज वाहन की तैनाती
स्थिति को देखते हुए पुलिस की ओर से क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और ब्रज वाहन भी तैनात किए गए हैं। कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच घायल, गांव में पसरा मातम


पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed