सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two constables objectionable condition, custody in police

Bihar Police: जवान के साथ रंगेहाथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पति अपनी सिपाही पत्नी को गैर मर्द के साथ उस हालत में देखकर दंग रह गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। 

Bihar News : Two constables objectionable condition, custody in police
बिरौल थाना
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा जिला पुलिस में तैनात महिला सिपाही (संख्या 1115) और मधेपुरा पुलिस बल में तैनात पुरुष सिपाही (संख्या 697) को हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों को देर शाम पीआर बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महिला सिपाही के पति और परिवार के सदस्यों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसकी सूचना बिरौल थाना अध्यक्ष को दी गई। महिला सिपाही के पति के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक सिपाही के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। गुरुवार को दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की ड्यूटी फिलहाल बिरौल थाना में ही लगाई गई थी
बताया जाता है कि दोनों सिपाहियों के संबंधों की चर्चा पहले से ही अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हो रही थी। महिला सिपाही दरभंगा जिला पुलिस बल में तैनात है और वर्तमान में बिरौल थाना में पदस्थापित है, जबकि पुरुष सिपाही मधेपुरा जिला पुलिस में तैनात है। दोनों की ड्यूटी फिलहाल बिरौल थाना में ही लगाई गई थी। गुरुवार को पकड़े जाने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। कई पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद बिरौल थानाध्यक्ष ने दोनों से पीआर बॉन्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया।
Bihar : रामनवमी पर भाजपा बिहार में लाएगी अपना पहला मुख्यमंत्री? अगले सीएम का चेहरा नीतीश कुमार तय नहीं कर रहे

दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया गया था
इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों सिपाहियों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed