सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two youths going wedding shot, one in hand other in waist.

Bihar Crime: रास्ते में रोका, लूट की कोशिश…विरोध किया तो बदमाशों ने चला दी ताबड़तोड़ गोली; मधुबनी में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर मोबाइल और पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक के हाथ और दूसरे की कमर में गोली लगी।

Bihar News : Two youths going  wedding shot, one in  hand other in  waist.
सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 और बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को देर रात इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक युवक के हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक की कमर में गोली लगी है।

Trending Videos


घटना के संबंध में घायल युवक रविंद्र सहनी ने बताया कि वह अपने दोस्त आदित्य के साथ एक शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान सहदुल्लाहपुर चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल व पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। रविंद्र ने बताया कि गोली उसके हाथ को छूते हुए उसके दोस्त की कमर में जा लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं घायल रणवीर सहनी के पिता संतोष सहनी ने बताया कि वह भी एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी बीच पुलिस से सूचना मिलने पर वह डीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे को घायल अवस्था में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में फिर मिला चमकी बुखार का मरीज, पांच साल का बच्चा अस्पताल में हुआ भर्ती

रणवीर सहनी ने बताया कि सहदुल्लाहपुर चौक के पास एक अपाचे बाइक और एक बिना नंबर की बाइक पर सवार कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल व पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि वह किसी भी हमलावर को पहचानते नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed