Bihar News: दिल्ली मोड़ पर 200 रुपये का खेल! ट्रक चालक से रुपये लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
दरभंगा के दिल्ली मोड़ इलाके में यातायात थाना में तैनात गृह रक्षक मो. तौसिफ का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर रहे एक ट्रक चालक से 200 रुपये लेते हुए दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में यातायात व्यवस्था को लेकर तैनात एक पुलिसकर्मी का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यातायात थाना में तैनात गृह रक्षक मो. तौसिफ को दिल्ली मोड़ के पास एक ट्रक चालक से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
नो एंट्री के दौरान ट्रक से लिए गए 200 रुपये
जानकारी के अनुसार, जयनगर की ओर से दरभंगा आ रहे एक ट्रक को दिल्ली मोड़ के समीप रोका गया था। आरोप है कि नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश करने को लेकर यातायात थाना के पुलिसकर्मी मो. तौसिफ ने ट्रक चालक से 200 रुपये लिए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक यूट्यूबर ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो बनाने को लेकर हुई नोकझोंक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर पुलिसकर्मी से रुपये लेने के संबंध में सवाल पूछ रहा है। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी होती है। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक बहस चलने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी वहां से एक ऑटो पकड़कर निकल गया।
शहर में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक लागू है नो एंट्री
गौरतलब है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बड़ी व्यावसायिक गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर में नो एंट्री लागू की गई है। इसी दौरान ट्रक के शहर में प्रवेश को लेकर यह पूरा मामला सामने आया। यातायात थाना के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bihar : चार दिन में MLC का नाम क्यों नहीं तय कर सका पक्ष-विपक्ष? भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंथन ही कर रहे
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।