सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   deadly attack on forest department team during an investigation of an illegal sawmill in Madhubani Bihar

Bihar News: मधुबनी में अवैध आरा मशीन की जांच के दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, तीन कर्मी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मधुबनी जिले में अवैध रूप से चल रही आरा मशीन की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया।  इस हमले में तीन वनकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। 

deadly attack on forest department team during an investigation of an illegal sawmill in Madhubani Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी जिले में एक बार फिर वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। मामला रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव का है, जहां अवैध रूप से संचालित आरा मशीन की जांच के दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में वन विभाग के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


अंधराठाढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कराया जा रहा इलाज 
घायलों का इलाज अंधराठाढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के समय मौके पर मौजूद रुद्रपुर थाना के एएसआई संतोष कुमार सिंह ने संचालकों को हथियार रखने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद आरा मशीन संचालकों और उनके सहयोगियों ने धारदार हथियार एवं लोहे की रॉड से टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपित गिरफ्तार 
हमले में वन रक्षी रूही कुमारी, नजराना खातून और महेश कुमार घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने दो आरोपितों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: लव जिहाद मामले में फरार आरोपी के घर पहुंची पुलिस, डुगडुगी बजाकर चस्पा किया गया इश्तेहार

जांच करने पहुंची थी टीम तभी हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, झंझारपुर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद गुप्ता अपनी दस सदस्यीय टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने रुद्रपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। एफआईआर में डुमरियाही निवासी सीताराम ठाकुर, जगदेव ठाकुर समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जानलेवा हमला होने के कारण बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed