सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jewellery robbery case solved Criminal and shopkeeper arrested Samastipur silver jewellery 12 lakh recovered

Bihar: दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, जेल से रची गई साजिश, घटना को अंजाम देने के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह सहित एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। एसआईटी, एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमीन के नीचे और अन्य स्थानों से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

Jewellery robbery case solved Criminal and shopkeeper arrested Samastipur silver jewellery 12 lakh recovered
प्रेम ज्वेलर्स
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना का बड़ा खुलासा किया है। एसआईटी की टीम ने एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर समस्तीपुर के आराध्या ज्वेलर्स से 2160 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। वहीं चोरी का ज्वेलरी खरीदने के आरोप में दुकानदार विकास कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos


जमीन के नीचे से मिली बड़ी बरामदगी
एसटीएफ और दरभंगा पुलिस द्वारा नितेश से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसके बताए स्थान से जमीन के नीचे गाड़े गए 2670 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए। कुल मिलाकर बरामद चांदी के गहनों की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। दरभंगा पुलिस अब तक इस मामले में पहले भी करीब 45 लाख रुपये के सोना और चांदी के जेवर बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 आरोपी गिरफ्तार 
3 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में बिहार एसटीएफ और एसआईटी अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में बाइक सवार करीब 20 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी से लगभग 700 ग्राम सोना, 25 किलो चांदी और 20 लाख रुपये नकद लूट लिया था। इस मामले में प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर ने नगर थाना में कांड संख्या 72/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता; जुर्माना न भर पाने पर महिला को बेरहमी से पिटा, वीडियो वायरल
 
दलसिंहसराय जेल में रची गई साजिश
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दरभंगा में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश दलसिंहसराय जेल में बंद कुख्यात अपराधियों ने रची थी। इस घटना में नए और कम उम्र के लड़कों का इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि गिरफ्तार सभी 13 अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस लगातार इस मामले में छापेमारी कर अन्य बरामदगी और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed