सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhubani Police arrested a person involved in fake currency racket madhubani news bihar news

Bihar: जाली नोटों के बड़े कारोबारी की गिरफ्तारी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता; जानें क्या है नेपाल बॉर्डर कनेक्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा प्रमंडल के मधुबनी जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब्दुल इनाम उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। वह बासोपट्टी थाना कांड संख्या 42/25 में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

madhubani Police  arrested a person involved in fake currency racket madhubani news bihar news
जाली नोटों के कारोबारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार से जुड़े एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना पुलिस और नगर थाना पुलिस ने मिलकर की। छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक मोहल्ले से अब्दुस सलाम के पुत्र अब्दुल इनाम उर्फ लादेन को पकड़ा गया।
Trending Videos


लंबे समय से सक्रिय था अब्दुल इनाम

पुलिस के अनुसार अब्दुल इनाम जाली नोटों के कारोबार में लंबे समय से सक्रिय था और पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। बासोपट्टी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कांड संख्या 42/25 में दर्ज मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त अब्दुल इनाम को नगर थाना पुलिस के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बुलाया, भाइयों ने सिर में मारी गोली और गला काटा, 72 घंटे में पुलिस ने खोला राज

यह जाली नोटों के मामले में पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब्दुल इनाम पर एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद मस्तान को भगाने का भी आरोप है। मोहम्मद मस्तान फिलहाल फरार है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत आया था और यहां जाली नोटों के कारोबार में शामिल था। कार्रवाई के बाद वह नेपाल के रास्ते भागने में सफल हो गया।

पुलिस ने दिया बड़ा बयान

पुलिस का मानना है कि भारत नेपाल सीमा खुली होने के कारण तस्कर आसानी से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर जाते हैं और जाली नोटों समेत अन्य तरह की तस्करी को अंजाम देते हैं। नेपाल सीमा से होकर जाली नोटों के साथ साथ अन्य अवैध कारोबार भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब्दुल इनाम की गिरफ्तारी से जाली नोटों के कारोबार पर कुछ हद तक लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि यह कारोबार सिर्फ मधुबनी ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी धड़ल्ले से चल रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार पाकिस्तानी नागरिक को कब तक गिरफ्तार करने में सफल हो पाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed