फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhubani Police arrested a smuggler with 102 kg of ganja 51lakh in madhubani Bihar news madhubani news

बिहार: मधुबनी में 102 किलो गांजा बरामद, 51 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देखने पर भागा था

Wed, 30 Sep 2026 04:23 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 04:23 PM IST
सार

मधुबनी पुलिस ने मधवापुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार से 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। करीब 51 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ बासोपट्टी निवासी बिनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Madhubani Police arrested a smuggler with 102 kg of ganja 51lakh in madhubani Bihar news madhubani news
102 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मधुबनी पुलिस ने 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मधवापुर थाना की गश्ती टीम को बुधवार रात गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी गांव से एक चार पहिया वाहन में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गश्ती टीम ब्रह्मपुरी गांव के पास एनएच पर पहुंची और वाहन जांच शुरू की।

विज्ञापन

इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान बासोपट्टी, मधुबनी निवासी बिनोद कुमार यादव, पिता स्व. लट्ठा यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

पुलिस ने कार की डिक्की और सीट के नीचे प्लास्टिक की पन्नी में सील किए गए गांजे के कुल आठ पैकेट बरामद किए। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 102 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

मामले में मधवापुर थाना कांड संख्या 183/26, दिनांक 30 सितंबर 2026 के तहत धारा 8/20(बी)(ii)(सी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed