{"_id":"6a0da33d156be02dda05b293","slug":"samastipur-encounter-ghayal-badmash-prince-puri-kahani-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4302786-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में 'योगी मॉडल'! सीएम की चेतावनी के बाद एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग करने वाले के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में 'योगी मॉडल'! सीएम की चेतावनी के बाद एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग करने वाले के पैर में लगी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपी प्रिंस कुमार घायल हो गया। हथियार बरामदगी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली प्रिंस के पैर में लगी। बिहार में 48 घंटे के भीतर यह चौथा एनकाउंटर है।
एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि प्रिंस पर लूट और छिनतई समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड में शामिल पांच अपराधियों में से तीन बदमाशों- प्रिंस कुमार, भूपेंद्र कुमार और लक्ष्मण कुमार दास को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक भी बरामद की थीं। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने खुलासा किया कि घटना में इस्तेमाल हथियार भगवानपुर देसुआ इलाके के एक बगीचे में छिपाकर रखा गया है।
तीनों आरोपियों को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस
इसके बाद पुलिस टीम तीनों आरोपियों को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और छिपाए गए हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें दो मिस फायर हो गईं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली प्रिंस कुमार के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं उसके साथ मौजूद दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
घायल अपराधी का अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस कुमार हाल के दिनों में उजियारपुर, सरायरंजन और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में हुई सीएसपी लूट और सड़क छिनतई की घटनाओं में शामिल रहा है। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: विक्रमशिला सेतु पर कब से दौड़ेंगे वाहन? प्रशासन ने बता दी बेली ब्रिज की फाइनल डेट
48 घंटे में चौथा पुलिस एनकाउंटर
बिहार में पिछले 48 घंटे के भीतर यह चौथा पुलिस एनकाउंटर बताया जा रहा है। सोमवार सुबह सीवान में जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था।
वहीं पटना में शिक्षक से लूट और गोलीबारी मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को दबोचा था। इस दौरान संदीप उर्फ बादल नामक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। इसके अलावा मंगलवार को दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये की लूट में शामिल एक आरोपी को भी पुलिस ने पीछा कर गोली मारी थी।
उधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि 'अगर बदमाश गोली चलाएंगे, तो गोली खाएंगे।

Trending Videos