सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur factory Current worker death demand compensation Ruckus Rural

Bihar: फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत के बाद बवाल! मुआवजे की मांग पर हंगामा, मैनेजर मौके से हुआ फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित परमात्मा अलाइड फीड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में करंट लगने से मजदूर चंदेश्वर महतो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। 

samastipur factory Current worker death demand compensation Ruckus Rural
मजदूर की मौत पर फैक्ट्री में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ स्थित परमात्मा अलाइड फीड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदेश्वर महतो के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से उक्त फैक्ट्री में कार्यरत थे। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मृतक के परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।



सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, परिजनों का फूटा गुस्सा
परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। फैक्ट्री के भीतर बिजली व्यवस्था में कई खामियां थीं, जिनकी अनदेखी लंबे समय से की जा रही थी। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होती तो चंदेश्वर महतो की जान बच सकती थी। घटना के बाद फैक्ट्री का मैनेजर और कुछ जिम्मेदार कर्मी फैक्ट्री छोड़कर फरार हो गए, जिससे लोगों में और अधिक आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख मुआवजे की मांग, दोषियों पर कार्रवाई की उठी आवाज
मौके पर पहुंचे कर्मचारी संघ एक्टू के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की स्थिति की भी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रोहतास में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सड़क हादसों में दो की गई जान

पुलिस जांच में जुटी, न्याय की मांग पर अड़े परिजन
घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे एवं न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed