{"_id":"6a421f7c0e9f373c3608331d","slug":"samastipur-maharashtra-tet-paper-leak-samastipur-connection-mastermind-vijender-gupta-seek-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4446834-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन?, बिहार कनेक्शन आया सामने; इस शख्स की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन?, बिहार कनेक्शन आया सामने; इस शख्स की तलाश तेज
Mon, 29 Jun 2026 01:39 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:39 PM IST
सार
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच में समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया है। पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही है। परिवार का दावा है कि पिछले चार वर्षों से उसका उनसे कोई संपर्क नहीं है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले की जांच में बिहार के समस्तीपुर का नाम एक बार फिर चर्चा में है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वर्षों से फरार बताए जा रहे कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम इस मामले में सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि देशभर में फैले कथित पेपर लीक नेटवर्क से उसके संबंधों की जांच की जा रही है। उसकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है, जबकि परिवार का कहना है कि पिछले चार वर्षों से उनका उससे कोई संपर्क नहीं है।
परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र बेचने की साजिश रची गई
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के रहने वाले बिजेंद्र गुप्ता का नाम महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सामने आया। आरोप है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र बेचने की साजिश रची जा रही थी। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस राजीव शॉ, आकाश कुमार और धीरज सिंह नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि तीनों दिल्ली से प्रश्नपत्र लेकर महाराष्ट्र पहुंचे थे और उसे करीब 1.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी।
चार साल से घर नहीं लौटा बेटा
इधर, समस्तीपुर में बिजेंद्र गुप्ता के पिता बालेश्वर साह ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार वर्षों से घर नहीं आया है। उनके अनुसार, वह आखिरी बार अपनी मां के अंतिम संस्कार में करीब 15 मिनट के लिए आया था और फिर चला गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में पहली बार TET पेपर लीक मामले में बेटे का नाम सामने आया था। इसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं है।
विज्ञापन
परिवार का बिजेंद्र के साथ कोई संबंध नहीं
परिजनों के मुताबिक, परिवार गांव में तेल पिराई, किराना दुकान और आटा चक्की जैसे छोटे व्यवसाय से जुड़ा है। बिजेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा है। गांव में उसके नाम का एक कमरा आज भी बंद है, जहां वह कभी-कभार आने पर ठहरता था। हालांकि परिवार का दावा है कि अब उनका उससे कोई संबंध नहीं है।
सक्रिय परीक्षा माफिया से है ताल्लुक
सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2011 में बिजेंद्र बेगूसराय से पटना पहुंचा था, जहां उसकी पहचान कथित तौर पर पेपर लीक और नौकरी दिलाने वाले नेटवर्क से हुई। इसके बाद वह कथित रूप से विभिन्न राज्यों में सक्रिय परीक्षा माफिया से जुड़ता चला गया। पुलिस का दावा है कि वह लंबे समय से फरार है और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-पटना में बनाई करोड़ों की संपत्ति
गांव में यह भी चर्चा है कि कथित अवैध कमाई से उसने पटना और दिल्ली में करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उसने बेगूसराय की एक युवती से अंतरजातीय विवाह किया था, लेकिन उसकी पत्नी कभी गांव नहीं आई।
फिलहाल महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच जारी है। पुलिस कथित नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और फरार बताए जा रहे बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है।