{"_id":"6a129c6916d5eb0edc0f82ce","slug":"samastipur-makke-ki-khet-yuvak-ka-shop-baramad-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4316869-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बकाया रुपये लेने निकला युवक तीन दिन बाद मक्के के खेत में मृत मिला, सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बकाया रुपये लेने निकला युवक तीन दिन बाद मक्के के खेत में मृत मिला, सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मक्के के खेत से युवक मो. जब्बार का शव बरामद हुआ। वह तीन दिन से लापता था और रुपये के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर में मक्के के खेत से युवक का सड़ा-गला शव बरामद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक मक्के के खेत से युवक का शव बरामद हुआ। घटना कमरांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 की है। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान कमरांव वार्ड संख्या-7 निवासी मो. जब्बार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मो. जब्बार बीते 21 मई को गांव के ही एक युवक से बकाया रुपये मांगने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया था।
रुपये के विवाद में हत्या की आशंका
परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ मो. जब्बार का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में उनकी हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता युवक का शव गांव के खेत में मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- Bihar News : भाजपा ने तेजस्वी यादव की बड़ी प्रशंसक को साथ जोड़ा, 26 मई को मिलन; अमर उजाला ने पहले बताया था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव सड़ने लगा था, जिससे आशंका है कि हत्या करीब तीन दिन पहले की गई होगी।
हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई और हत्या कब व किस परिस्थिति में की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।