{"_id":"6a191ba7fadd814d290c10b6","slug":"samastipur-morning-morning-home-bribe-young-man-rogue-gun-shot-murder-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4334978-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाहर रहकर मजदूरी करता था युवक, घर लौटा तो चचेरे भाई ने ली जान, सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से दहला इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाहर रहकर मजदूरी करता था युवक, घर लौटा तो चचेरे भाई ने ली जान, सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से दहला इलाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में सो रहे युवक सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने चचेरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
युवक की मौत जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या-6 में शुक्रवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भोला राय के 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सूरज कुमार को तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
बाहर मजदूरी करता था मृतक
जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार बाहर मजदूरी का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था और शुक्रवार को वापस जाने वाला था। इसी बीच सुबह-सुबह अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने चचेरे देवर पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी ने अपने चचेरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की मां का कहना है कि उसका भतीजा शराब बेचने का काम करता है और उसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा का अनोखा अंदाज; राजनीति छोड़ पहुंचे क्लासरूम, पढ़ाने लगे ऑर्गेनिक केमिस्ट्री
सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।