{"_id":"6a326af0da0fb43fb30f2efe","slug":"bloody-clash-over-drain-dispute-in-munger-15-injured-11-referred-to-mayaganj-video-goes-viral-munger-news-c-1-1-noi1377-4403804-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुदाल से हमला, जदयू नेता समेत 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुदाल से हमला, जदयू नेता समेत 15 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुंगेर जिले के एक गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों और कुदाल से हुए हमले में 15 लोग घायल हो गए। इनमें 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के मसूदानपुर कमराय गांव में नाली को लेकर हुए विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुदाल चले, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद 11 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू नेता समेत कई लोग घायल
पहले पक्ष से 23 वर्षीय पीयूष आनंद, 30 वर्षीय हिमांशु शेखर, 40 वर्षीय रंजीत ठाकुर, 28 वर्षीय दिव्यांशु शेखर, 55 वर्षीय जदयू प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) विनोद कुमार ठाकुर तथा 17 वर्षीय आयुष आनंद को मायागंज रेफर किया गया। वहीं रीता देवी और पूनम देवी को मामूली चोटें आई हैं।
दूसरे पक्ष के पांच लोगों की हालत गंभीर
दूसरे पक्ष से 46 वर्षीय शैम्पुल देवी, 22 वर्षीय राजा कुमार, 35 वर्षीय मंगल कुमार, 60 वर्षीय केलू साह और 61 वर्षीय सुनीता देवी को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल भेजा गया। रामकुमार और सुलेखा देवी को हल्की चोटें आई हैं।
नाला भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद
ग्रामीणों के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मंगल कुमार साह अपने घर के बाहर स्थित नाले को मिट्टी से भर रहे थे। इसका विनोद कुमार ठाकुर और उनके परिजनों ने विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
निजी जमीन या सरकारी नाला? इसी बात पर भिड़े दोनों पक्ष
मंगल कुमार साह का दावा है कि नाला उनकी निजी जमीन पर है, जबकि विनोद कुमार ठाकुर का कहना है कि वह सरकारी नाला है और उस पर नल-जल योजना का पाइप भी लगा हुआ है। इसी विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।
यह भी पढ़ें: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।