{"_id":"69cba146bc44fe5a240f517c","slug":"samastipur-petrol-diesel-take-petrol-pump-crowd-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4110316-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने हालात बिगाड़ दिए, जिससे पंपों पर भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई पंप बंद होने से लोगों में घबराहट बढ़ी, हालांकि संचालकों ने किसी भी तरह की कमी से इनकार किया है। अंतरराष्ट्रीय हालात के असर की चर्चा ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
पेट्रोल व डीजल लेने को लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर मंगलवार को हाहाकार जैसी स्थिति देखने को मिली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुबह से ही लोग लंबी लाइनों में लगकर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए खड़े नजर आए।
Trending Videos
जिले के कई पेट्रोल पंपों के बंद होने से फैली अफवाह
कई पेट्रोल पंपों के बंद रहने की खबर से लोगों में चिंता बढ़ गई। जैसे ही कुछ पंप खुले, सुबह से ही वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग घंटों लाइन में लगे रहे। आज भी जिले के कई पेट्रोल पंप बंद बताए जा रहे हैं, जिससे लोगों को आशंका होने लगी है कि कहीं पेट्रोल-डीजल की कमी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की अपील पर लोग नहीं दे रहे ध्यान
एक तरफ सरकार लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कह रही है और आश्वासन दे रही है कि सभी को समय पर पेट्रोल और गैस मिलती रहेगी, वहीं दूसरी ओर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी वजह से लोग परेशान होकर सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर कतार में खड़े दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: मंदिर में भगदड़ की वजह आई सामने; पैसे लेकर एक गलती कर बैठे प्रबंधन के लोग, इसी से हुईं मौतें
'शहर में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं'
वहीं, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और कहीं कोई समस्या नहीं है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों में आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन