सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur PM Narendra Modi 12 years Revenge bharatIndia BJP Leader

Bihar News: भाजपा की रेणु देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास का स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है।

samastipur PM Narendra Modi 12 years Revenge bharatIndia BJP Leader
कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भाजपा समस्तीपुर जिला उत्तरी संगठन के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि पहले देश की प्रगति का आकलन आजादी से पहले और आजादी के बाद के आधार पर होता था, लेकिन अब भारत की तरक्की को वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के कालखंड के रूप में देखा जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है, महिला सशक्तिकरण धरातल पर दिखाई दे रहा है और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 जून 2026 को राष्ट्र सेवा के 4399 दिन पूरे कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन


'टैक्स व्यवस्था में सुधार से आम लोगों को राहत'
रेणु देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। वर्ष 2014 में जहां आयकर छूट की सीमा 2 लाख रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर 12.75 लाख रुपये तक पहुंच गई है। फेसलेस टैक्स प्रणाली लागू होने से करदाताओं का सम्मान बढ़ा है और टैक्सदाताओं की संख्या भी 5.6 करोड़ से बढ़कर 12.13 करोड़ हो गई है।

'किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम'
उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कृषि मंत्रालय का बजट कई गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। यूरिया पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देकर किसानों को राहत दी गई है। इसके परिणामस्वरूप देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है।

ये भी पढ़ें- Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

'रेलवे में हुआ व्यापक बदलाव'
रेणु देवी ने कहा कि भारतीय रेलवे का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। वर्ष 2014 के बाद 36 हजार किलोमीटर से अधिक नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं तथा ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग पूर्ण विद्युतीकरण हो चुका है। कश्मीर में चेनाब नदी पर निर्मित विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत आधुनिक भारत की पहचान बन चुकी है। यात्रियों को अब ऑनलाइन टिकटिंग और आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सुविधा मिल रही है।

'सैनिकों को सम्मान और नक्सलवाद पर प्रहार'
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू कर सैनिकों के सम्मान को बढ़ाया है। साथ ही दशकों पुरानी नक्सलवाद की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कर देश में शांति और विकास का वातावरण स्थापित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed