सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bengal Mega Raid STF Busts Multi-Crore Jewelry Robbery Case two Nabbed with Gold

Bihar: बंगाल की करोड़ों की ज्वेलरी डकैती का भंडाफोड़, STF ने दो बदमाश दबोचे; भारी मात्रा में गहने बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मुर्शिदाबाद के सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में STF और पश्चिम बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

 

Bihar Bengal Mega Raid STF Busts Multi-Crore Jewelry Robbery Case two Nabbed with Gold
गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर में पश्चिम बंगाल की चर्चित ज्वेलरी डकैती मामले में एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए भारी मात्रा में सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।


तीन लाख रुपये नकद लूटे
जानकारी के अनुसार, बीते 14 मई को मुर्शिदाबाद स्थित सेंको ज्वेलरी शॉप में 6 से 7 हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 5 किलोग्राम सोने के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद लूट लिए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर एसटीएफ ने अपराधियों की लोकेशन बिहार के समस्तीपुर जिले में ट्रेस की। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी निवासी दिनेश शर्मा के पुत्र सुधीर शर्मा और वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ निवासी बिजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूटे गए बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। हालांकि अभी भी लूटे गए बाकी गहनों और इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: खेलते-खेलते पसरा मातम, जर्जर सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से गिरे तीन मासूम; बच्ची की दम घुटने से मौत


जांच एजेंसियों का कहना है कि घटना को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। डकैती के बाद अपराधी अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहे थे। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस डकैती कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed