फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck Rams Into Bike, 10-Year-Old Killed and Uncle Seriously Injured; Villagers Stage Road Blockade with Body

Bihar News: ट्रक की ठोकर से मासूम की मौत, चाचा गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

Fri, 14 Aug 2026 02:44 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

समस्तीपुर के पूसारोड-पूसा मुख्य मार्ग पर गंगापुर अस्पताल चौक के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय रुद्रांश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Truck Rams Into Bike, 10-Year-Old Killed and Uncle Seriously Injured; Villagers Stage Road Blockade with Body
मृतक रुद्रांश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के पूसारोड-पूसा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगापुर स्थित अस्पताल चौक के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 10 वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मासूम का शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

चाचा के साथ बाइक से आम लेने बाजार गया था मासूम

मृतक की पहचान पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र रुद्रांश कुमार (10) के रूप में हुई है। बताया गया कि रुद्रांश अपने चाचा राकेश कुमार (35) के साथ बाइक से वैनी सब्जी मंडी गया था। दोनों आम लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगापुर स्थित अस्पताल चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे चाचा-भतीजा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और चाचा-भतीजा सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रुद्रांश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, राकेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत से भड़का आक्रोश, शव रखकर किया सड़क जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पूसारोड-पूसा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ग्रामीण हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

पुलिस पहुंची, जाम हटाने का प्रयास शुरू

सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। घायल राकेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। वहीं, मासूम रुद्रांश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed